धनबाद में पोस्टेड जज मोतिहारी के सुजीत सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

शहर निवासी सह धनबाद के अतिरिक्त जिला जज सुजीत कुमार सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये.

मोतिहारी.शहर निवासी सह धनबाद के अतिरिक्त जिला जज सुजीत कुमार सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. उनके इकलौते पुत्र कार्तिक ने उन्हें मुखाग्नि दी. झारखंड के 2002 बैच के रहे न्यायिक पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह 1997 में मोतिहारी सिविल कोर्ट में वकालत शुरू किया. सह्रदय, सहनशील, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्व सिंह झारखंड राज्य के बंटवारा के बाद हुए न्यायिक जज की परीक्षा पास कर झारखंड राज्य न्यायिक सेवा में योगदान दिया. छोटे भाई पिंकु सिंह ने बताया कि छठ में मोतिहारी आये, पर्व खुशी से मनाये और सोमवार को पुनः कोर्ट खुलने वाली थी इसलिए शनिवार को धनबाद के लिए रवाना हुए. रविवार को उनकी ह्रदयगति रुक जाने से धनबाद में ही असामयिक मृत्यु हो गयी. सोमवार को सुबह उनका पार्थिव शरीर चांदमारी स्थित आवास पर पहुंचा जहां उनके शुभचिंतक पहुंचे एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वालों में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी अधिवक्ता रामाकांत पाण्डेय, चितरंजन सिंह, मनोज कुमार तिवारी, मनोज कुमार वर्मा, राघव साह, कुमार शिवशंकर, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार पाठक, शशि भूषण चौबे, जीवतेश कुमार,मुन्ना कुमार उप मेयर डां लालबाबु प्रसाद, कौशल किशोर सिंह सहित अनेकों समाजसेवी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >