Motihari : अंतर जिला शराब तस्कर गिरफ्तार, पटना में भी दर्ज है प्राथमिकी

अंतरजिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिहार के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है.

तुरकौलिया. अंतरजिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिहार के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है. पटना, गया, सुगौली, तुरकौलिया आदि थानों में केस दर्ज है. गिरफ्तार माफिया झखिया का रहने वाला अशोक चौधरी है. तुरकौलिया थाना में 10 दिन पहले नकली शराब बनाने का केस दर्ज हुआ था. सेमरा के भेखा चौक के पास एक फूस के घर मे नकली शराब बनाया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की खाली बोतल, केमिकल आदि बरामद किया था. पुलिस को देखकर फरार हो गया था. इस मामले पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. उसपर तीन और शराब का केस पहले से था. गया जिले के आमस थाना में 4000 लीटर स्प्रिट मामले केस दर्ज हुआ था. जबकि पटना के रानी तालाब थाना में करीब 8000 लीटर स्पिरिट मामले में केस दर्ज हुआ था. दोनों स्प्रिट का खेप झारखंड से मंगाया गया था. धान के भूसी में छुपाकर ट्रक से स्पिरिट भेजा जाता था. गुप्त सूचना पर दोनों थानों की पुलिस ने स्प्रिट की इतनी बड़ी खेप पकड़ी थी. सुगौली में 190 कार्टून से अधिक विदेशी शराब का केस दर्ज है. तत्कालीन थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने केस दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पर आधा दर्जन से अधिक शराब के मामले दर्ज है. वह तुरकौलिया के एक शराब मामले के केस में फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >