रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड की धीमी रफ्तार पर नाराज हुईं पीसीओएम, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु दुबे ने रक्सौल रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने माल ढुलाई बढ़ाने, यात्री सुविधाओं में सुधार और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए, खासकर रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की.

Raxaul News: रक्सौल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु दुबे ने विभिन्न विभागों का व्यापक निरीक्षण किया. विशेष निरीक्षण यान से पहुंचीं इंदु दुबे ने स्टेशन, रेलवे यार्ड, माल गोदाम और क्रू लॉबी का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने माल ढुलाई बढ़ाने, यात्री सुविधाओं में सुधार और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.

माल ढुलाई बढ़ाने पर दिया जोर

निरीक्षण की शुरुआत रेलवे माल गोदाम से हुई, जहां प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने अभिलेखों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया और इंडियन ड्राई बॉर्डर रेल (आईडीबीआर) के जरिए संचालित कंटेनर परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वर्तमान में प्रतिमाह 120 से 130 कंटेनरों के परिवहन को बढ़ाकर करीब 150 कंटेनर प्रतिमाह करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं, ताकि माल ढुलाई क्षमता और रेलवे के राजस्व में वृद्धि हो सके.

क्रू लॉबी में सुनी कर्मचारियों की समस्याएं

इंदु दुबे ने क्रू लॉबी का भी निरीक्षण किया. यहां उन्होंने लोको पायलटों की ड्यूटी से जुड़े अभिलेखों की जांच की और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चालक दल की व्यावहारिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिचालन व्यवस्था प्रभावित न हो.

धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों के आने-जाने में करीब नौ घंटे लगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिचालन व्यवस्था में सुधार कर ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुचारु और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए.

फ्रेट टर्मिनल की समस्याओं पर मांगा तकनीकी समाधान

स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान रामगढ़वा के रैंकर्स प्रतिनिधिमंडल ने मो. शफी अहमद के नेतृत्व में फ्रेट टर्मिनल की समस्याएं उठाईं. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छह नंबर लाइन शुरू होने के बाद दोनों ट्रैक के बीच जगह कम होने से माल की लोडिंग और अनलोडिंग में परेशानी हो सकती है. इस पर प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने तकनीकी समीक्षा कर आवश्यक समाधान का भरोसा दिया.

यह भी पढे़ं: किया: घंघटी माई स्थान के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़, आधे घंटे तक केसरिया रोड रहा जाम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >