आग लगने से घर व फसल जलकर नष्ट

घरों में रखा अनाज, कपड़ा, नकद सहित करीब तीन लाख मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी.

केसरिया. प्रखण्ड क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार को अगलगी की घटना हुई है. रामपुर कोडर के आसमा खातून के घर में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई. आग ने घर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया. इसके बाद अफरातफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़ा, नकद सहित करीब तीन लाख मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. पीड़िता के अनुसार पुत्री की शादी होनी है. इसको लेकर घर में रखा शादी का सामान जल गया. इस घटना में बुला महतो का एक साइकिल व एक बकरी जल गई. हमीदपुर में लगी आग में दस आम का पेड़ व एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >