मोतिहारी . डुमरियाघाट पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह हुसैनी गांव का रहने वाला है. उसपर छतौनी थाने में डकैती व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था. डुमरियाघाट पुलिस को सूचना मिली कि छतौनी थाना का वांटेड दस हजार का इनामी गोलू अपने घर आया है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
