Motihari : चार दिवसीय शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत

अखिल विश्व गायत्री शक्तिपीठ अरेराज द्वारा आयोजित चार दिवसीय शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को हो गई.

अरेराज. अखिल विश्व गायत्री शक्तिपीठ अरेराज द्वारा आयोजित चार दिवसीय शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को हो गई. इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा और मानवता की भलाई है. महायज्ञ के पहले दिन गायत्री मंदिर जनेरवा से 1008 कन्याओं ने पूजन कर सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर स्थित पार्वती तालाब में जलबोझी कर माथे पर कलश व वैदिक ग्रन्थों को रख बैंड बाजे, घुड़सवार, भारत माता व गायत्री माता की मनमोहक झांकियों के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर चल रही थी, जिसमें गायत्री परिवार शामिल थे. बग्घी में मां सरस्वती व गायत्री परिवार प्रेरणास्रोत आचार्य श्रीराम शर्मा व भगवती शर्मा की तस्वीरों के अलावा चार झांकी निकाली गई. महायज्ञ के दौरान शांतिकुंज हरिद्वार के पंडित राजकुमार भृगु के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टोली ने संगीत प्रस्तुत किया गया. महायज्ञ के आयोजन के लिए गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखंड से सदस्य टोली यज्ञ स्थल पहुंची है. गायत्री महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राजकुमार भृगु ने कहा गया है कि यज्ञ सत्प्रवृत्ति संवर्धन और दुष्ट प्रवृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से है. गुरु का ज्ञान जीवन की असली पूंजी बने, जिसके सहारे सभी व्यक्ति भ्रम और दुखों से दूर हो. इस दौरान शांतिकुंज प्रतिनिधि बृजेन्द्र त्रिपाठी, रामबीर नेगी, हुकुमचंद, मृणाल पाल रमाशंकर तिवारी, प्रो.राजेश्वर यादव, मिनाक्षी वर्मा, आशुतोष सिंह, सतीश कुमार, प्रदीप वर्मा, ध्रुवनारायण श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, सुभाष पाठक, सुदिष्ट् मिश्रा, प्रमोद मिश्रा सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >