मधुबन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के मधुबन में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 कार्टन में रखी 1008 पीस टेट्रापैक अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 180 एमएल की ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की कुल 1008 टेट्रापैक बरामद की है. जब्त शराब की कुल मात्रा 181.440 लीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को शराब की बड़ी खेप की सूचना मिली थी. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से 21 कार्टन में पैक अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई.

181.440 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद शराब ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की ब्रांड की है. सभी 1008 टेट्रापैक 180 एमएल के हैं. कुल 181.440 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है.

पांच आरोपियों पर दर्ज हुआ केस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सभी से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

शराब तस्करी पर पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड से अचानक कट गया नाम, अब सरकारी अनाज के लिए परेशान हो रहे गरीब परिवार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >