Motihari: गांधी चौक स्थित दुकान में लगी आग, मीना बाजार जलने से बचा

शहर के गांधी चौक के पास एक दुकान में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी. घटना गुरुवार की रात्रि करीब 8:25 बजे की बतायी जाती है.

Motihari: मोतिहारी.शहर के गांधी चौक के पास एक दुकान में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी. घटना गुरुवार की रात्रि करीब 8:25 बजे की बतायी जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आम लोग अपने दिनचर्या में व्यस्त थे, तभी धुंआ और आग की लपटों को देख लोग हैरान हो गए. देखा तो लिबर्टी शूज के बगल में गली नुमा दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं. लोगों ने तत्काल इस पास दुकान में रखें फायर मशीन व पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, इस बीच पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आम लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया .अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो गांधी चौक के अलावा मीना बाजार जल जाती. घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >