पुलिस को देखते ही टेम्पो छोड़कर भागा चालक, तलाशी ली तो डिक्की और छत से निकली 240 लीटर नेपाली शराब

फेनहारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240.6 लीटर नेपाली शराब के साथ एक टेम्पो जब्त किया है. पुलिस वाहन को देखकर शराब तस्कर टेम्पो छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने टेम्पो की डिक्की और छत से 802 बोतलें बरामद कीं.

Motihari News: मोतिहारी. फेनहारा स्थानीय पुलिस ने रात्रि वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 240.6 लीटर नेपाली शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे एक टेम्पो को भी जब्त किया है. पुलिस वाहन को देखते ही चालक टेम्पो छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने टेम्पो की डिक्की और छत से 802 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब बरामद की है.

Fenahara News: पुलिस को देखते ही टेम्पो छोड़कर भागा चालक

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि रात्रि के समय वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गोविंदबरा गांव के समीप एक टेम्पो पुलिस वाहन को देखकर रुक गया.

पुलिस के अनुसार, चालक पुलिस को देखते ही टेम्पो छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े टेम्पो की तलाशी ली.

डिक्की और छत से मिली 802 बोतल नेपाली शराब

तलाशी के दौरान टेम्पो की डिक्की तथा छत पर छिपाकर रखी गयी नेपाली रिलैक्स शराब बरामद हुई. पुलिस ने कुल 802 पीस नेपाली रिलैक्स शराब जब्त की है.

प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब थी. इस तरह बरामद शराब की कुल मात्रा 240.6 लीटर बतायी गयी है.

शराब के साथ टेम्पो भी जब्त

पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे टेम्पो को भी जब्त कर लिया. जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR06PC9932 है.

पुलिस फरार चालक की पहचान करने और शराब की खेप के स्रोत तथा गंतव्य के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें: घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >