Motihari News: डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से जाना हाल

मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने चंद्रहिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास और भोजन की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने शनिवार देर शाम चंद्रहिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी भी मौजूद रहे.

शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. विद्यालय की वार्डन भी मौके पर मौजूद थीं. डीएम ने छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए.

छात्राओं से की सीधी बातचीत

जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन, नाश्ता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं की समस्याएं भी सुनीं और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

विद्यालय में 80 छात्राएं नामांकित

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चंद्रहिया में 80 छात्राएं नामांकित हैं. जिला प्रशासन ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जारी रखने की बात कही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >