कल्याणपुर में पोखर से 24 घंटे बाद बरामद हुआ दीपलाल साह का शव, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी के मेदन सिरसिया पंचायत में 40 वर्षीय दीपलाल साह का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद पोखर से मिला है. घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Motihari News: थाना क्षेत्र के मेदन सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 में पोखर में डूबे 40 वर्षीय दीपलाल साह का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद रविवार सुबह बरामद कर लिया गया. शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत एवं खोज अभियान चला रही थी.

घंटों की तलाश के बाद मिला शव

जानकारी के अनुसार, दीपलाल साह के पोखर में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगातार खोजबीन शुरू की.

काफी मशक्कत और घंटों चले अभियान के बाद रविवार सुबह शव को पोखर से बाहर निकाला गया.

शव मिलने पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. परिजन शव से लिपटकर विलाप करने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया.

एक संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >