Motihari: नगर निगम के वार्ड 6 की निर्विरोध पार्षद निर्वाचित

नगर निगम मोतिहारी के वार्ड संख्या 6 के उपचुनाव में गायत्री देवी निर्विरोध पार्षद चुनी गयी है.

Motihari: मोतिहारी. नगर निगम मोतिहारी के वार्ड संख्या 6 के उपचुनाव में गायत्री देवी निर्विरोध पार्षद चुनी गयी है. बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा कार्यालय कक्ष में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 15 एवं बिहार नगर पालिका निर्वाचन नियमावली 2007 का नियम 112 के अंतर्गत नर्विरोध निर्वाचित पार्षद गायत्री देवी को शपथ दिलायी गयी. मौके पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव भी उपस्थित रहे. बताते चले कि वार्ड संख्या 6 के लिए उपचुनाव 28 जून 2025 को एवं मतगणना 30 जून को निर्धारित थी, लेकिन गायत्री देवी ने निर्विरोध ही जीत दर्ज की थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >