चेहल्लुम को लेकर अभेद्य सुरक्षा, 335 स्थलों पर दंडाधिकारी तैनात, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक

मोतिहारी में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमंडलवार वरीय अधिकारियों और दंडाधिकारियों की तैनाती की है।

Bihar Security News: पूर्वी चंपारण जिले में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त आदेश जारी कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल वार वरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है.

अनुमंडल वार वरीय अधिकारियों को मिली कमान

कानून-व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी अनुमंडलों में वरीय अफसरों को प्रतिनियुक्त किया गया है:

  • सदर अनुमंडल: नगर आयुक्त आशीष कुमार
  • सिकरहना: अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा
  • चकिया: उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार
  • अरेराज: अपर समाहर्ता शैलेंद्र भारती
  • पकड़ीदयाल: जिला बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार विवेकानंद
  • रक्सौल: अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह

335 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिले भर के 335 स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है. इनमें सदर अनुमंडल में 163, सिकरहना में 41, चकिया में 47, अरेराज में 59, पकड़ीदयाल में 41 और रक्सौल में 54 स्थल शामिल हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति या लाइसेंस के जुलूस निकालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

जिला व अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

पल-पल की निगरानी के लिए समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसके प्रभारी सहायक आपदा पदाधिकारी अखिलेश कुमार हैं. नियंत्रण कक्ष का नंबर 06252-242418 है. डीएम और एसपी ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: लिपिकों की प्रोन्नति का मामला अटका, कर्मचारियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >