बाइक दुर्घटना में चकिया के युवक की मौत

पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के भगहिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में चकिया के एक युवक की मौत हो गयी हैं.

मधुबन. पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के भगहिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में चकिया के एक युवक की मौत हो गयी हैं. मृतक चकिया थाना क्षेत्र के रमडीहा गांव का सोनू पासवान है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सूचना पर पहुंची पकड़ीदयाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. भारत माला सड़क पर रफ्तार बन रहा मौत का कारण

चोरमा से लेकर बैरगनिया तक बनी भारत माला सड़क काफी अच्छी होने के कारण वाहन चालकों के द्वारा काफी रफ्तार के साथ गतिशीलता बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण दुर्घटना की संख्या बढ़ने लगी है. 17 मार्च को भी चोरमा बांकीपुर चौक पर एक अनियंत्रित पीकप के द्वारा दुलमा के साईकिल सवार को ठोकर मार दी गयी थी, जिसके बाद पीकप चालक भागने में सफल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >