Motihari: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को 15 अगस्त को हर घर तिरंगा को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूकता पैदा की गई.

Motihari: पीपराकोठी. पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को 15 अगस्त को हर घर तिरंगा को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूकता पैदा की गई. यात्रा स्थानीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण से निकल कर मुख्य चौराहा, चांदसरैया, बलथरवा, वीरछपरा, पंडितपुर, बेलवतिया, सूर्यपुर, झखरा, सलेमपुर, चंद्रहिया होते हुए विभिन्न गांवों का दौरा किया और आगामी 15 अगस्त को घर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया. यात्रा के दौरान बाइक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ की अच्छी खासी संख्या देखने को मिला. इस दौरान विधायक ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा लगाने की अपील की. मौके पर पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार के साथ राजू सिंह पटेल, रविन्द्र सहनी, कामेश्वर चौरसिया, गौरीशंकर साह, राजकिशोर सिंह, उपेन्द्र चौधरी, उत्तम मिश्रा, वकील सहनी, टुन्ना गिरी, राजा पासवान, प्रमोद यादव, संजय गिरी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >