Accident News: नेपाल के बारा जिले में वीरगंज-पथलैया सड़क खंड पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई. गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: भारत ले जाई जा रही 102 किलो से अधिक गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
भलुही चौक के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मधेश प्रदेश 03-019 प 6839 नंबर की मोटरसाइकिल वीरगंज से पथलैया की ओर जा रही थी. इसी दौरान जितपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-23 स्थित भलुही चौक के पास चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया.
हादसे में पर्सा जिले के ठोरी गांवपालिका-4 निवासी लगभग 40 वर्षीय ईश्वर श्रेष्ठ गंभीर रूप से घायल हो गए.
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को पहले प्रादेशिक अस्पताल, कलैया ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नारायणी अस्पताल, वीरगंज रेफर किया गया. सुबह करीब 7:30 बजे ईसीजी जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही इलाका प्रहरी कार्यालय, जितपुर से पुलिस निरीक्षक तेजनारायण बैठा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नारायणी अस्पताल में रखा गया है.
