रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरी बाइक, दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर

मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिर गई. इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Motihari road accident: मोतिहारी जिला के चकिया थाना क्षेत्र के मधुबन रोड स्थित बाराघाट पुल पर बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार मध्य रात्रि की बताई जाती है. बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई. इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मुजफ्फरपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के पूरबी बाजार निवासी संतोष गोता के 22 वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है.

Bridge bike accident: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिरी

बताया जा रहा है कि कृष अपने एक साथी के साथ चकिया से देर रात बाइक से अपने घर मधुबन लौट रहा था. इसी दौरान बाराघाट पुल पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. घटना में तेज रफ्तार बाइक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी. जिसके कारण बाइक पर सवार कृष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना को बाराघाट पुल से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल को चकिया इलाज के लिए भेजा. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक कृष कुमार के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

परिजनों में मचा कोहराम, पसरा मातमी सन्नाटा

घटनास्थल पर अपने इकलौते नौनिहाल का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. इस दौरान बाराघाट स्थित बुढ़ी गंडक नदी जल बोझी करने पहुंचे श्रद्धालुओं में भी मातमी सन्नाटा पसर गया. हर कोई इस घटना से आहत दिखाई दे रहा था. थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पहली नजर में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से हादसा होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह सनसनी गाइड बांध के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >