मोतिहारी: बाराघाट पुल पर बेकाबू बाइक ने तोड़ी रेलिंग, नीचे गिरते ही युवक की मौत

मोतिहारी के बाराघाट पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. इस हादसे में 22 वर्षीय युवक कृष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Motihari News: मोतिहारी.चकिया थाना क्षेत्र के मधुबन रोड स्थित बाराघाट पुल पर रविवार मध्य रात्रि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के पूरबी बाजार निवासी संतोष गोता के 22 वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक का इलाज मुजफ्फरपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

Chakia News: तेज रफ्तार बाइक ने तोड़ी पुल की रेलिंग

बताया गया कि कृष कुमार अपने एक साथी के साथ रविवार देर रात बाइक से चकिया से मधुबन स्थित अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बाराघाट पुल पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया.

बेकाबू बाइक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. हादसे में कृष कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के दौरान बाराघाट पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और घायलों पर पड़ी. लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से चकिया इलाज के लिए भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

इकलौते बेटे का शव देखकर परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही कृष कुमार के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. अपने इकलौते बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना के बाद बाराघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में जल बोझी करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भी मातमी सन्नाटा पसर गया. हादसे की खबर सुनकर आसपास मौजूद लोग भी आहत नजर आये.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >