Motihari: बीए की छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

जयसिंहपुर बड़हरवा गांव की एलएनडी कॉलेज के बीए की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है.

Motihari: तुरकौलिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुर बड़हरवा गांव की एलएनडी कॉलेज के बीए की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. घटना को लेकर पीड़ित छात्रा की पिता ने थाना में आवेदन देकर बड़हरवा गांव के संदीप कुमार, सुदामा महतो, महंगी देवी व संजु देवी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में उसने बताया गया है कि उक्त छात्रा गत मंगलवार को फार्म भरने काॅलेज गई थी, लेकिन शाम तक नहीं वापस आई तो खोजबीन शुरू की गई. इस दौरान पता चला कि गांव के ही संदीप कुमार तुरकौलिया से बहला-फुसलाकर टेम्पो से मोतिहारी ले गया था. यह बात मालूम चलने के बाद अगले सुबह संदीप के घर पता करने गया तो वह नहीं था. उसके घर वाले से बोले कि मेरी पुत्री अपने साथ नगद 90 हजार रुपए और करीब डेढ़ लाख का जेवर ले गई है. यह बात सुनते ही उक्त लोग आगबबुला होकर पिटाई करने लगे. किसी तरह जान बचाकर भागते घर पहुंचा तो वह लोग भी पीछे पीछे मेरे घर पहुंचकर फिर पिटना शुरू कर दिए. जब मारपीट छुड़ाने मेरी पत्नी व पुत्री आई तो उसे भी इन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >