Motihari: स्वच्छता के प्रति आम लोगों में जागरूकता जरूरी : डीएम

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ग्रामीण द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गयी.

Motihari: मोतिहारी. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ग्रामीण द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गयी. डीएम सौरभ जोरवाल ने रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि स्वच्छता का मिशन जागरूकता से ही पुरा होगा. सेहतमंद जीवन के लिए स्वच्छ का होना जरूरी है. लोहिया स्वच्छ अभियान का लाभ जिलेवासियों तक पहुंचे,इसके लिए विभाग पुरी तरह से गंभीर है और अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. मौके पर,अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र कुमार भारती,उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, डीआरडीए के निदेशक डॉ. कुंदन कुमार, जयराम चौरसिया, स्वच्छता के जिला समन्वयक गौतम कुमार सहित जिला स्वच्छता मिशन से जुड़े अन्य पदाधिकारी व स्कूली बच्चे शामिल थे. रैली से पूर्व डीएम ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी. यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर (गांधी जयंती)तक चलेगा और अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: INTEJARUL HAQ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >