धारदार हथियार से वृद्ध की गला रेतकर हत्या

बिजधरी थाना क्षेत्र के लाला छपरा गाँव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है.

केसरिया. स्थानीय बिजधरी थाना क्षेत्र के लाला छपरा गाँव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही बीजधरी पुलिस ने गुरुवार की शाम शव को मृतक के घर से शव बरामद किया है. घटना की सूचना पर डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक मुनीर आलम व थानाध्यक्ष राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुँच मामले की जानकारी ली. मृतक लाला छपरा वार्ड संख्या दो का वीरेंद्र ठाकुर था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी है. बताया जाता है कि वीरेंद्र का किसी से विवाद हुआ. इस बीच मारपीट में वीरेंद्र के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया गया. हत्या के बाद हत्यारा दरवाजा को बंद कर दिया था. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस के सूचना पर पहुँची एफएसएल की टीम के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से जाँच की गयी. जाँच के उपरांत एफएसएल की टीम अपने साथ नमूना लेकर गयी. समाचार प्रेषण तक मामले को लेकर थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >