Motihari: फ्री एंड फेयर चुनाव कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी: डीएसपी

विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ प्रशासन भी काफी सक्रिय हो गया है.

मधुबन. विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ प्रशासन भी काफी सक्रिय हो गया है.सोमवार को पकड़ीदयाल एसडीओ सह मधुबन विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी मंगला कुमारी व पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन के द्वारा क्षेत्र में बने अलग-अलग जगहों पर चेकप्वाइंट का निरीक्षण कर जायजा लिया.अधिकारियों ने बताया कि तीन शिफ्टों में चेकप्वाइंट पर जांच किया जाना है.एक शिफ्ट आठ घंटे का होगा.चेकप्वाईंट(एसएसटी) से गुजरने वाली सभी वाहनों की जांच की जायेगी.जिसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.जांच के क्रम में जांच किये गये वाहनों रजिस्ट्र में इंट्री करना है.सभी चेकप्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.जिसकी मानिटरिंग लगातार की जा रही है.इस दौरान अवर निर्वाची पदाधिकारी आदित्य राज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि समाजिक तत्वों व चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.क्षेत्र में नियमित रूप से छापेमारी हो रही है.शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है.फ्री एंड फेयर चुनाव कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >