Motihari: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा का हुआ अपहरण

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने के लिए निकली छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है.

Motihari: हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने के लिए निकली छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में अगवा छात्रा की मां ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि उनकी पुत्री घर से एक हाई स्कूल में पढ़ने के लिए गयी. जहां रास्ते से बहला-फुसलाकर बड़ाहरपुर के नवल सिंह का पुत्र सन्नी कुमार उसे अपहरण कर लिया. घर से उक्त छात्रा करीब ढाई लाख के जेवरात व नकद अस्सी हजार रुपया लेकर भागी है. मामले में गायघाट के जय किशुन चौधरी, धीरज कुमार, सन्नी के बहनोई रामगढ़वा के मुकेश सिंह, एमपी कुमारी, अभिषेक कुमार व सन्नी की मां को आरोपित किया गया है. उसने आशंका व्यक्त किया है कि उक्त लोग उनकी पुत्री की हत्या कर फेंक सकते है. उसने कहा है कि उसे भी फोन से जान मारने की धमकी दी जा रही है. पुलिस अगवा लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >