मोतिहारी: कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट
70th BPSC Result: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड अंतर्गत जैसौली पट्टी निवासी निशांत कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए टैक्स कमिश्नर पद पर चयन प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
वर्तमान में प्लानिंग ऑफिसर के पद पर हैं कार्यरत
निशांत कुमार वर्तमान में कटिहार में प्लानिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अब टैक्स कमिश्नर पद हासिल कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
उनकी सफलता को क्षेत्र के लोग मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर की जया कुमारी बनीं DSP, सफलता की लगाई हैट्रिक
परिवार ने संघर्ष के बीच दिलाई सफलता
निशांत कुमार के पिता शिवकांत झा हैं, जबकि उनकी माता रंजू कुमारी झा आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं.
परिवार ने हमेशा उनकी शिक्षा और तैयारी में सहयोग किया. परिणाम घोषित होने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
स्थानीय लोगों का कहना है कि निशांत शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.
उनकी सफलता से कोटवा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: बिजली विभाग के अकाउंटेंट से DSP बने संजय पासवान
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई
निशांत कुमार की सफलता पर स्थानीय विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, विनय सिंह, अभय सिंह, अरुण सिंह, अमित कुमार विनोद, राजेश्वर यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है.
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.
पूर्वी चंपारण का बढ़ाया मान
70वीं बीपीएससी परीक्षा में टैक्स कमिश्नर पद पर चयनित होकर निशांत कुमार ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण जिले का मान बढ़ाया है.
उनकी सफलता की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर के त्रिपुरारी और अमृता ने बढ़ाया जिले का मान
