रक्सौल में SSB ने महिलाओं को दिया सिलाई प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

रक्सौल सीमा पर 47वीं वाहिनी SSB ने महदेवा की 15 महिलाओं और युवतियों को सिलाई का हुनर सिखाया. इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था. प्रशिक्षण पूरा होने पर महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिए गए.

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती ग्राम महदेवा की 15 महिलाओं एवं युवतियों के लिए आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त और स्वरोजगार से जोड़ना था.

महदेवा की 15 महिलाओं और युवतियों ने सीखा सिलाई का हुनर

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई मशीन के संचालन और रखरखाव के साथ बेसिक सिलाई कौशल की जानकारी दी गयी. महिलाओं को कपड़ों का नाप लेने, कटिंग करने और विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इसके साथ ही कपड़ों के रखरखाव और मरम्मत से जुड़ी जानकारी भी दी गयी.

सिलाई प्रशिक्षण के जरिए स्वरोजगार से जुड़ने की दी गयी सीख

प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया. प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि सिलाई का हुनर सीखकर वे घर से ही काम शुरू कर सकती हैं और अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे सकती हैं.

प्रशिक्षण पूरा होने पर महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सीखी गयी तकनीकों का नियमित अभ्यास करने और इसका उपयोग आत्मनिर्भर बनने के लिए करने की सलाह दी.

संजय रावत ने कहा- हुनर से महिलाएं बन सकती हैं आत्मनिर्भर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय रावत ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गयी तकनीकों का उपयोग कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं. इससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी योगदान दे सकती हैं. उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का सदुपयोग करने, स्वावलंबी बनने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

एसएसबी और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ प्रशिक्षण का समापन

समापन कार्यक्रम में सीमा चौकी महदेवा के समवाय प्रभारी निरीक्षक चौथ मल कुमावत, प्रभा फाउंडेशन के संचालक अनुप कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक सिमरन कुमारी, एसएसबी जवान सहित ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आगे भी अपने हुनर को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

यह भी पढ़ें: UP के लखनऊ में 1.5 करोड़ की चोरी कर रून्नीसैदपुर में छिपी थी महिला, डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >