छतौनी में 83 लीटर शराब बरामद, तस्कर व पियक्कड़ सहित 12 गिरफ्तार, दो फरार
विधान सभा चुनाव को लेकरं चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी में रविवार रात छतौनी पुलिस ने 83 लीटर देसी शराब बरामद किया.
By RANJEET THAKUR | Updated at :
मोतिहारी . विधान सभा चुनाव को लेकरं चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी में रविवार रात छतौनी पुलिस ने 83 लीटर देसी शराब बरामद किया. वहीं तस्कर व पियक्कड़ सहित 12 लोगो को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो महिला तस्कर भागने में सफल रहे. छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पालय सिनेमा के पास छापेमारी की गयी. वहां से साढे सात लीटर देसी शराब बरामद हुआ. दो महिला तस्कर अनीता देवी व व गुड़िया देवी भागने में सफल रहे. उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बड़ाबरियारपुर से 70 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर दीपु पासवान व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. बड़ाबरियारपुर से ही 12 लीटर देसी शराब के साथ गया साह, आनंद मांझी, सीदम दास को गिरफ्तार किया गया है. इधर शराब की नशे में रढिया के सिकंदर साह, श्रीकृष्ण नगर के राज कुमार पासवाान, बड़ाबरियारपुर के गोविंदा पासवान तथा ढाका गांधी चौक के प्रिंस कुमार व पश्चिमी चम्पारण मझौलिया के कृष्ण कुमार को शराब की नशे में गिरफ्तार किया गया. प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर हवाई अड्डा चौक से चोरी के संदेह पर वैशाली पातेपुर के ओमप्रकाश शर्मा व महुआ के विरेद्र गुप्ता को हिरासत में लिया गया. दोनों को सदर एसडीओ के न्यायालय में उचित कार्रवाई के लिए पेश किया गया. बताया कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है