Madhuban News: मधुबन थाना क्षेत्र के लाही गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो से 23 कार्टन में छिपाकर रखी गई 1104 पीस विदेशी टेट्रा पैक शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने मौके से कुंदन सहनी नामक एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. शराब की तस्करी में प्रयुक्त टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है.
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. जांच में पता चला कि शराब की खेप डिलीवरी के लिए मंगाई गई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.76 लाख रुपये आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: भैरवस्थान में पार्सल वैन से 1248 लीटर विदेशी बीयर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर करीब एक किलोमीटर के दायरे में शराब तस्करी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. इससे एक दिन पहले नया टोला गांव में राजा सिंह के पास से 327 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी. लगातार दो सफल कार्रवाइयों के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
छापेमारी में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अभियान में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, एसआई कन्हैयालाल तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.
