बिजली मैकेनिक के घर से नकद व आभूषण सहित दस लाख की चोरी

शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने बिजली मैकेनिक प्रकाश कुमार उर्फ नन्हे के घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब दस लाख की सम्पत्ति चोरी कर ली.

मोतिहारी . शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने बिजली मैकेनिक प्रकाश कुमार उर्फ नन्हे के घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब दस लाख की सम्पत्ति चोरी कर ली. घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है. प्रकाश चांदमारी वार्ड नम्बर 24 में देवेंद्र वर्मा के मकान में किराये पर रहते है. वह शादी समारोह में सपरिवार के साथ ससुराल सीतामढी के मनियारी गये हुए थे. इस दौरान चोख्र ने खिड़की का ग्रील काट घर में घुस चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना को लेकर प्रकाश ने नगर थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चोरों ने उनके घर से दो लाख कैश के अलावा आलमीरा में रखे उनकी पुत्री का करीब आठ लाख के आभूषण की चोरी कर ली. उन्होंने बताया है कि जब ससुराल से सभी परिवारिक सदस्य घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था. आलमीरा सहित ट्रंक का ताला टुटा था. आलमीरा से आभूषण व कैश भी गायब था. उन्होंने घटना की सूचना नगर थाने को दी, जिसके बाद नगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द चोर गिरोह की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >