एनएच पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

लौकही थाना क्षेत्र के मनसापुर के निकट एनएच 104 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र के मनसापुर के निकट एनएच 104 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक बाइक सवार की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव निवासी रामबाबू मुखिया 36 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक मछली बेचने का काम करता था. वह मछली के लिए लौकही जा रहा था. इसी दौरान मनसापुर के समीप एनएच 104 पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हुई है. दुर्घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >