बाइक की ठोकर से युवक की मौत

कलुआही जीवछ पुल के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई.

कलुआही . कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम कलुआही जीवछ पुल के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के खतवे टोल निवासी नत्थू मंडल (45) वर्ष के रुप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार नत्थू मंडल अपने घर से सड़क की ओर जा रहा था. वहीं मलमल से कलुआही जाने वाली सड़क पर बाइक ने ठोकर मार दी. दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी निजी अस्पताल में भेज दिया. लेकिन रास्ते में ही जख्मी युवक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सपन कुमार ने कहा है कि घटना की सूचना नहीं है. न ही आवेदन कलुआही थाने दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >