ऑनलाइन नकली मोबाइल सप्लाई मामले में बाबूबरही से युवक गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई रिमांड पर

मुंबई पुलिस ने अमेज़न पर नकली मोबाइल सप्लाई करने वाले एक युवक को मधुबनी से गिरफ्तार किया है. लाखों रुपये के असली मोबाइल की जगह ग्राहकों तक नकली मोबाइल पहुंचाए जा रहे थे. आरोपी को मुंबई पुलिस रिमांड पर ले गई है.

Amazon Mobile Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग में असली मोबाइल की जगह नकली मोबाइल सप्लाई करने के मामले में मुंबई और बाबूबरही पुलिस की संयुक्त टीम ने कोल्हुआ बलुआहा टोल गांव निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे मधुबनी न्यायालय में पेश करने के बाद मुंबई पुलिस रिमांड पर अपने साथ ले गई.

अमेजॉन ऑर्डर से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, मुंबई के फेयर रोड निवासी नवीन गोयल शाह और उनकी पत्नी लक्ष्मी शाह की मोबाइल दुकान अमेजॉन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ी है.

शिकायत के मुताबिक, नवीन गोयल ने अमेजॉन के माध्यम से 9 लाख 47 हजार 776 रुपये मूल्य के 10 महंगे मोबाइल सील कर भिवंडी वेयरहाउस भेजे थे.

ग्राहकों को मिले नकली मोबाइल

आरोप है कि डिलीवरी के बाद ग्राहकों को असली मोबाइल की जगह नकली मोबाइल मिले. बाद में जब अमेजॉन ने मोबाइल वापस दुकान पर भेजे तो कथित गड़बड़ी का पता चला.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि भिवंडी वेयरहाउस में भेजे गए ओरिजिनल मोबाइल की जगह कंपनी के अज्ञात कर्मचारी या डिलीवरी से जुड़े किसी व्यक्ति ने नकली मोबाइल रखकर ग्राहकों तक पहुंचा दिए.

ठाणे में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले को लेकर नवीन गोयल ने गांव देवी थाना, ठाणे (मुंबई) में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम मधुबनी पहुंची.

संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

अनुसंधान के क्रम में पीआई वीरेंद्र सिंह खंडाडे के नेतृत्व में मुंबई पुलिस ने बाबूबरही पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपी को मधुबनी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर मुंबई ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: एसबीआई से 5.20 लाख निकालने के बाद बैग चोरी, झंझारपुर में मामला दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >