Madhubani News : महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया.

बिस्फी. प्रखंड की सिमरी पंचायत के संघर्ष जीविका महिला ग्राम संगठन, सोहास पंचायत की सूर्य जीविका महिला ग्राम संगठन, जफरा पंचायत की बैकुंठधाम जीविका व परसौनी दक्षिणी पंचायत की वैदेही जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमर ज्योति मिश्र, क्षेत्रीय समन्वयक बबलू कुमार, सामुदायिक समन्वयक, राजेश कुमार भगत, मनोज कुमार, राजीव रंजन एवं ग्राम संगठनों से जुड़ी जीविका दीदी, सभी कम्युनिटी मोबाइलाइजर, बुक कीपर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. जीविका दीदीयों एवं ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का सुझाव दिया. साथ ही साथ कई दीदियों ने व्यक्तिगत व सार्वजनिक हित की मांगों को भी महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >