सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

अरेर थाना के कपसिया गांव के पास बीते बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात महिला की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल मधुबनी में हो गई.

बेनीपट्टी. अरेर थाना के कपसिया गांव के पास बीते बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात महिला की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल मधुबनी में हो गई. इस बाबत अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि अज्ञात महिला जख्मी अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली थी. जिसको पुलिस की गश्ती टीम के द्वारा उठाकर बुधवार की रात में ही इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल महिला की स्थिति नाजूक देख चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल मधुबनी के लिये रेफर कर दिया. फिर महिला को उसी रात सदर अस्पताल में ले जाकर पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई. फिलहाल पहचान नहीं होने के कारण महिला के शव को सदर अस्पताल के शवदाह गृह में सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >