Madhubani News : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

अरेर थाना के पौना मोड़ पेट्रोलपंप के पास रहिका-बेनीपट्टी एसएच-52 मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बेनीपट्टी. अरेर थाना के पौना मोड़ पेट्रोलपंप के पास रहिका-बेनीपट्टी एसएच-52 मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान अरेर थाना के जमुआरी गांव निवासी सोहन चौधरी की पत्नी पुनीता देवी (43) के रुप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतका अपने पुत्र संतोष चौधरी के साथ मंगलवार की दोपहर किसी काम से बाइक से मधुबनी की ओर जा रही थीं, जहां रहिका की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने पौना मोड़ पेट्रोल पंप के पास सामने से ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो ठोकर मारने वाला बाइक सवार भाग गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिये रहिका पीएचसी भेजा गया. जहां से उसे सदर अस्पताल मधुबनी के लिये रेफर कर दिया. इसके बाद जख्मी महिला को सदर अस्पताल मधुबनी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. यह खबर गांव पहुंचते ही कोहराम सा मच गया. परिजन दहाड़े मार मार कर रोने बिलखने लगे. इस संबंध में मृतका के पुत्र संतोष चौधरी के बयान के आधार पर अरेर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >