वंदे मातरम् कवि सम्मेलन में कविता पाठ के लिए सम्मानित हुए प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल

वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कवि सम्मेलन में मधुबनी के साहित्यकार प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल को उनकी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर उन्होंने कई प्रतिष्ठित कवियों के साथ अपनी रचनाओं का पाठ किया.

Madhubani News: वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में बेगूसराय के रामचरित्र सिंह महाविद्यालय, मंझौल में आयोजित वंदे मातरम् कवि सम्मेलन में मधुबनी के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल ने अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया.

राष्ट्रीय कवियों के साथ साझा किया मंच

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने की. सम्मेलन में प्रांतीय कवयित्री श्वेता सुमन (भागलपुर), कवि राणा ब्रजेश सिंह (जहानाबाद), प्रफुल्ल कुमार (बेगूसराय) तथा राष्ट्रीय कवि शिव कुमार व्यास सहित कई प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया. प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल को भी विशेष रूप से काव्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था.

अंगवस्त्र, रामचरितमानस और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

काव्य प्रस्तुति के बाद प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल को अंगवस्त्र, रामचरितमानस, कलम और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

साहित्यकारों ने जताई खुशी

प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल के राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन में शामिल होने और सम्मानित होने पर स्वचालित कविगोष्ठी के संयोजक प्रो. जेपी सिंह, सह-संयोजक उदय जायसवाल, प्रो. नवोनाथ झा, डॉ. राम शृंगार पांडेय, ज्योति रमण झा, वेदानंद साह, रामेश्वर निशांत, विनयानंद झा, भोलानंद झा, डॉ. विनय विश्वबंधु, ऋषि देव सिंह, डॉ. बिजय शंकर पासवान, रेवती रमण झा, झौली पासवान, गोपाल झा 'अभिषेक', सुभाष चंद्र झा 'सिनेही', डॉ. आशुतोष कुमार सिन्हा, नारायण यादव, दयाशंकर मिथिलांचली, चंद्रेश्वर खां, दिलीप कुमार झा, शिव नारायण साह, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अनिल ठाकुर, गौरीशंकर साह और डॉ. राज कुमार भारती सहित अनेक साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >