ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

सकरी थाना क्षेत्र के उगना हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है.

सकरी. सकरी थाना क्षेत्र के उगना हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है. इस संबंध में एसआई सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि उगना हाल्ट से 200 मीटर उत्तर स्थित एक पगडंडी रास्ते के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक जयनगर से हावड़ा जा रही गंगासागर एक्सप्रेस से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के मुताबिक आसपास के ग्रामीणों से उस व्यक्ति की पहचान कराई गई. जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया. एसआई सुरेश चौधरी ने कहा कि युवक की उम्र करीब 35 साल है. ब्लू जींस एवं क्रीम कलर का शर्ट पहने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >