Madhubani News : ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भारत - नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल़ जयनगर की सी कंपनी सीमा चौकी सिमराही व बासोपट्टी पुलिस की टीम ने सफलता प्राप्त की.

बासोपट्टी. भारत – नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल़ जयनगर की सी कंपनी सीमा चौकी सिमराही व बासोपट्टी पुलिस की टीम ने सफलता प्राप्त की. सूचना पर की गये कार्रवाई में दो भारतीय नागरिकों को 40.40 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा. यह कार्रवाई 25 अक्टूबर की शाम सीमावर्ती क्षेत्र के निकट भारत की ओर लगभग 1.2 किमी दूरी पर की गई है. संयुक्त टीम में एसएसबी एवं बासोपट्टी पुलिस अधिकारी शामिल थे. ब्राउन शुगर 40.40 ग्राम (पैकिंग सहित), मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा 4 हजार 555 एवं भारतीय मुद्रा 630 रुपये शामिल है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी अशोक कुमार दास एवं सरोज कुमार दास के रूप में हुई है. पूछताछ के क्रम में दोनों ने स्वीकार किया कि वह प्रकाश साह वार्ड 07, ग्राम महिनाथपुर से ब्राउन शुगर प्राप्त करते हैं और उसे भारतीय एवं नेपाली ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं. कार्रवाई का नेतृत्व में एसएसबी उप कमांडेंट (प्रचालन अधिकारी) विवेक ओझा के निर्देशन में की गयी. जिसमें एसएसबी की विशेष टीम एवं पुलिस की संयुक्त भागीदारी रही. जब्त की गई सामग्रियों एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को थाना बासोपट्टी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है. इस अवसर पर श्री गोविन्द सिंह भण्डारी, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल,जयनगर ने बताया कि “सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतत अभियान चला रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >