जयनगर . पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमला नदी के पूर्वी तरफ बैतौन्हा रास्ते में दो बाइक पर लदे शराब तथा दो लोडेड पिस्टल संग दो अपराधी को पकड़ा. मामले की जानकारी देते हुए जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के बाइक पर लदे 12 लीटर शराब तथा अलग अलग एक एक लोडेड पिस्तौल संग गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित सेलरा गांव निवासी मनिक लाल सिंह व राकेश कुमार सिंह है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
दो लोडेड देशी पिस्टल संग दो गिरफ्तार

दो लोडेड देशी पिस्टल संग दो गिरफ्तार
Copied link
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमला नदी के पूर्वी तरफ बैतौन्हा रास्ते में दो बाइक पर लदे शराब तथा दो लोडेड पिस्टल संग दो अपराधी को पकड़ा.