राम चौक स्थित ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, 10 दुकान जलकर नष्ट

नगर परिषद के राम चौक स्थित ट्रांसफार्मर में बीते शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई. ट्रांसफाॅर्मर के आग से अगल-बगल 10 छोटा दुकान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन कोई जान माल की क्षति नहीं हुई.

झंझारपुर. नगर परिषद के राम चौक स्थित ट्रांसफार्मर में बीते शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई. ट्रांसफाॅर्मर के आग से अगल-बगल 10 छोटा दुकान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन कोई जान माल की क्षति नहीं हुई. बिजली विभाग के जनार्दन प्रसाद ने कहा कि 315 केवी का ट्रांसफार्मर स्थित था. जो जलकर नष्ट हुआ है. दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है. तत्काल 85 उपभोक्ताओं को तीन अलग-अलग ट्रांसफाॅर्मर से लाइन सप्लाई कर विद्युत आपूर्ति कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के निर्देश के बाद भी अवैध रूप से ट्रांसफार्मर के अगल-बगल लोग दुकान चलाते हैं. जिसके कारण घटना होती है. जानकारी के अनुसार आग लगने से सुनील कुमार के चाय नाश्ता की दुकान, अरविंद कुमार की सब्जी की दुकान, गोविंद शाह की फल की दुकान, महेश राम के नाश्ता की दुकान, विकास राम की पान की दुकान, सुरेश पासवान के सब्जी की दुकान, विजय पासवान की अंडा दुकान, केशव कुमार के फल की दुकान, प्रमोद राम के छोटे रेडीमेड कपड़े की दुकान, राजेश राम के चाय की दुकान जलकर नष्ट हुआ है. उपमुख्य पार्षद साविया परवीन शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों का हाल जाना. सीओ प्रशांत कुमार झा ने कहा कि कर्मचारी रिपोर्ट के बाद क्षति का पता लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >