Madhubani News. महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर निकाला मशाल जुलूस

देश में व्याप्त महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गुरुवार की देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ उमगांव में मशाल जुलूस निकाला.

Madhubani News. हरलाखी. देश में व्याप्त महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गुरुवार की देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ उमगांव में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस मुख्यालय के अंबेडकर चौक से शुरू होकर बाजार चौक होते हुए हाई स्कूल तक गई. इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है. रोजगार के लिए युवा वर्ग सरकार से निरंतर मांग कर रहे है. केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल साबित होती दिख रही है. युवा वर्ग के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. राजेश पांडेय ने कहा कि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा. प्रखंड मुख्यालय से लेकर अनुमंडल तक बिचौलियों का बोलबाला है. राशनकार्ड नहीं बन रहा है. मशाल जुलूस में शिव शंकर ठाकुर, श्याम सुंदर महतो, गिरेंद्र राय, राम हृदय ठाकुर, रामचन्द्र दास, लक्ष्मी मंडल, राम लाल महतो, मो. अकबर सहित सैकड़ों भाकपा के लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >