बेनीपट्टी में साउंड सिस्टम गोदाम से 5 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में चोरों ने एक साउंड सिस्टम और टेंट गोदाम को निशाना बनाया. रात में खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के कीमती उपकरण चोरी कर लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत अरेर थाना क्षेत्र की नगवास पंचायत के नवटोली गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने साउंड सिस्टम (बाजा) और टेंट गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के उपकरण चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

खिड़की के रास्ते गोदाम में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार नवटोली गांव निवासी राम जतन साह साउंड सिस्टम और टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं. उनके घर से करीब 500 मीटर दूर नहर किनारे बने अर्द्धनिर्मित पक्के मकान में गोदाम संचालित होता है. मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी पिकअप वैन गोदाम में खड़ी कर ताला लगाया और खाना खाने घर चले गए. किसी कारणवश वह रात में वापस गोदाम नहीं लौट सके.

इसी दौरान चोरों ने गोदाम की खुली खिड़की के नीचे बांस की चचरी लगाकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें: ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 2.33 करोड़ की मंजूरी, बनेगा आधुनिक एमआरएफ सेंटर

लाखों रुपये के उपकरण लेकर फरार

चोर गोदाम से 1000 वाट के दो एम्प्लीफायर, 500 वाट के दो एम्प्लीफायर, 250 वाट के दो एम्प्लीफायर, 10 माइक, एक मिक्सर, दो स्टेबलाइजर सहित अन्य कीमती उपकरण चोरी कर खिड़की के रास्ते ही फरार हो गए.

बुधवार सुबह गोदाम संचालक शौच के लिए बाहर निकले तो खिड़की के पास लगी चचरी देखकर उन्हें संदेह हुआ. गोदाम खोलने पर सामान गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अरेर थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पीड़ित राम जतन साह ने अरेर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उनका दावा है कि चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है. पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >