बेनीपट्टी. व्यवहार न्यायालय परिसर में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया. वन विभाग के सहयोग से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मुंशिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी मो. शोएब व न्यायिक दंडाधिकारी मनीष रंजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उसकी नियमित देखभाल करने की जरूरत है. पर्याप्त मात्रा में पौधारोपण होने पर जलवायु संकट की समस्या का समाधान किया जा सकता है. इसलिये सभी लोगों को इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की जरूरत है. व्यवहार न्यायालय परिसर में किये गये पौधारोपण के साथ ही परिसर में 500 पौधा लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव राजदेव प्रसाद, परमेश्वर यादव, व्यवहार न्यायालय के नाजिर अशोक कुमार, न्यायालय कर्मी अर्जुन कुमार साह, पवन कुमार साह, सुमित कुमार, शत्रुघ्न कुमार यादव, लोक अदालत के मो. सलमान, लोक अभियोजन पदाधिकारी दिव्यांश पांडेय व अनुमंडल लोक अभियोजक सुभाष चंद्र मंडल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
