घर का ताला तोड़ चार लाख के जेवरात की चोरी

रहिका थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में पोल स्टार स्कूल के समीप नवीन कुमार ठाकुर नामक फौजी जवान के बंद घर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली.

मधुबनी . रहिका थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में पोल स्टार स्कूल के समीप नवीन कुमार ठाकुर नामक फौजी जवान के बंद घर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली. गृहस्वामी फौजी नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि होली की छुट्टी में वे सपरिवार बाहर गए हुए थे. वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. चोरों ने घर के सारे कमरों को चोरी के क्रम में अस्तव्यस्त करते हुए लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात, पांच हजार रुपये की नकद की चोरी कर ली. इसकी जानकारी रहिका थाने को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >