पोतगाह गांव में तीन घरों से नकद व आभूषण की चोरी

थाना क्षेत्र के पोतगाह गांव में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों से नकद सहित हजारों रुपये के आभूषण की चोरी कर फरार हो गया.

हरलाखी. थाना क्षेत्र के पोतगाह गांव में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों से नकद सहित हजारों रुपये के आभूषण की चोरी कर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में सो रहे लोगों के दरवाजे को पहले बाहर से हैंडल लगा बंद कर दिया. फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी शनिवार शनिवार की सुबह हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के रूपनारायण झा मुम्बई में रहते हैं. गांव में उनका घर बंद पड़ा हुआ था. सुबह उनके रिश्तेदार ने दरवाजा खोलकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था. घर में रखे हजारों रुपये के जेवरात व नकद की चोरी हो चुकी थी. वहीं पड़ोस के रौशन कुमार झा के घर में भी चोरों ने पिछले दरवाजे से घर मे प्रवेश किया और हजारों रुपये के जेवरात व दस हजार रुपये की चोरी कर ली. वहीं पास के ही भूपनारायण झा के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने थैले से चाभी खोजकर गोदरेज खोल लिया और एक लाख के जेवरात व हजारों रुपये नकद की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा है कि लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >