अब पहली कक्षा से छात्र-छात्राओं को मिलेगा यूनिक आईडी

अब पहली कक्षा से छात्र-छात्राओं को यूनिक कोड मिलेगा. शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लिए अब यूनिक आईडी नंबर देने की तैयारी शुरू कर दी है.

मधुबनी. अब पहली कक्षा से छात्र-छात्राओं को यूनिक कोड मिलेगा. शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लिए अब यूनिक आईडी नंबर देने की तैयारी शुरू कर दी है. छात्र-छात्राओं की अपनी खास पहचान के लिए उन्हें 12 अंकों का होगा यूनिक आईडी दी जाएगी. यह यूनिक आईडी छात्र-छात्राओं को पहली कक्षा से ही दी जाएगी. कक्षा एक में दी गयी यूनिक आईडी 12वीं तक एक ही रहेगी. छात्र-छाक्षओं की पहचान इसी यूनिक आईडी से होगा. साथ ही कक्षा 12वीं तक के सभी एकेडमिक डिटेल्स इस यूनिक आईडी के माध्यम से देखे जा सकेंगे. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि विभाग से मिले निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिक आईडी देने की व्यवस्था की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >