Madhubani News : आरके कॉलेज के छात्र ने कराटे चैंपियनशिप में किया नाम रोशन

राम कृष्ण महाविद्यालय के बीसीए विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र अभिजीत कुमार झा ने इंटर कॉलेज कराटे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय सहित पूरे जिले का रोशन किया है.

मधुबनी. राम कृष्ण महाविद्यालय के बीसीए विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र अभिजीत कुमार झा ने इंटर कॉलेज कराटे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय सहित पूरे जिले का रोशन किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया. प्रधानाचार्य डॉ. मंडल ने कहा कि अभिजीत की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह की मेहनत और लगन से छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त करेंगे. विदित हो कि इस जीत के बाद अब अभिजीत कुमार झा को पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित होने वाली नॉर्थ ईस्ट जोन मेन-वुमन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी. अपनी सफलता का श्रेय अभिजीत ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल, अपने कोच अरुण चौधरी, माता-पिता व गुरुजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >