बासोपट्टी थाना पहुंचे एसएसपी, लंबित कांडों और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बासोपट्टी थाना पहुंचकर पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया. लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता पर विशेष जोर दिया गया. निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया गया.

SSP Yogendra Kumar: एसएसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को बासोपट्टी थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बी.के. ब्रजेश, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण पर जोर

एसएसपी ने थाना परिसर की व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा दैनिक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर करने, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और गश्ती बढ़ाने के निर्देश

एसएसपी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के निष्पादन और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

साथ ही बैंकों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती तथा रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए.

फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार की नसीहत

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए. महिला, बुजुर्ग और कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

नए थाना भवन का भी लिया जायजा

एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सरकारी संपत्तियों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के अनुशासन की सराहना की. इसके साथ ही बासोपट्टी थाना के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित न्यायिक कार्रवाई और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है.

यह भी पढ़ें:

सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी मरीजों का भी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, बनेगी आभा आईडी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roushan kumar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >