Madhubani News : एसडीएम ने अधिकारी व कर्मी के साथ की समीक्षा बैठक

आगामी विस चुनाव के लिए एसडीम कुमार गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.

झंझारपुर. आगामी विस चुनाव के लिए एसडीम कुमार गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें 38 झंझारपुर एवं 37 राजनगर (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ आगामी बिहार विधानसभा सभा चुनाव 2025 की तैयारी के लिए बैठक की. इस दौरान सभी नवनियुक्त बीएलओ सुपरवाइजर को उनके कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. एसडीएम ने कहा कि सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन, सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, सीएपीएफ आवासन के लिए स्थल चयन करने समते विधानसभा के विभिन्न विषयों से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए. झंझारपुर विधानसभा के झंझारपुर, लखनौर और मधेपुर प्रखंड, अंचल के बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, सीडीपीओ, बीईओ, बीएलओ और सुपरवाइजर आदि मौजूद थे. विधानसभा 37 राजनगर विधान सभा सुरक्षित के अंधराठाढ़ी, राजनगर के सभी बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, सीडीपीओ, बीइओ, बीएलओ और सुपरवाइजर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >