होली पर कोसी और मिथिला को मिली स्पेशल ट्रेनों की सौगात, झंझारपुर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का शेड्यूल जारी

Holi Special Trains: होली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झंझारपुर से डिब्रूगढ़ और कटिहार से अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेनें फारबिसगंज, सरायगढ़ और निर्मली जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. इससे सीमांचल और कोसी क्षेत्र को पहली बार असम से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. इस बार कोसी, सीमांचल और मिथिला इलाके के लोगों के लिए दो खास होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे त्योहार पर घर आने-जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी.

डिब्रूगढ़ से झंझारपुर के बीच चलने वाली ट्रेन के बारे में जानिए

पहली ट्रेन डिब्रूगढ़ से झंझारपुर के बीच चलेगी. यह ट्रेन कुल सात चक्कर लगाएगी. ट्रेन संख्या 05974 हर मंगलवार 17 फरवरी से 31 मार्च के बीच सुबह 5:20 बजे डिब्रूगढ़ से चलेगी और गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़ और निर्मली होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी.

वापसी में 05973 नंबर की ट्रेन हर बुधवार 18 फरवरी से 1 अप्रैल तक दोपहर 1:00 बजे झंझारपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 8:20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. इस सेवा से पहली बार कोसी इलाके को असम से सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन के बारे में जानिए

दूसरी ट्रेन कटिहार से अमृतसर के बीच चलाई जाएगी. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगाएगी. 05736 नंबर की ट्रेन हर बुधवार 18 फरवरी से 25 मार्च तक रात 9:00 बजे कटिहार से खुलेगी और शुक्रवार सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

वापसी में 05735 नंबर की ट्रेन हर शुक्रवार 20 फरवरी से 27 मार्च तक अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे चलेगी और शनिवार रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते

गया-पटना रोड पर सफर होगा आसान, 100 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेल ओवर ब्रिज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >