बोकारो, धनबाद और दरभंगा के रास्ते चलेगी होली स्पेशल, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल

Holi Special Train: होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और झंझारपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. मार्च महीने में चलने वाली यह ट्रेन धनबाद, जसीडीह और दरभंगा जैसे 13 स्टेशनों पर रुकेगी. इससे झारखंड और बिहार के हजारों प्रवासियों का सफर आसान होगा.

Holi Special Train: होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रांची और झंझारपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. इससे झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. उन लोगों को ज्यादा फायाद होगा जो त्योहार पर अपने गांव-घर लौटना चाहते हैं.

रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि यह स्पेशल ट्रेन पूरे मार्च महीने में चलेगी. गाड़ी नंबर 08105 रांची-झंझारपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी. यह ट्रेन रांची जंक्शन से रात 10:50 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी.

ट्रेन के बारे में जानिए

वापसी में गाड़ी नंबर 08106 झंझारपुर-रांची होली स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन झंझारपुर से शाम 6:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन का रूट भी यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद है.

यह मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी जंक्शन जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. इससे बीच के शहरों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रेन में क्या-क्या सुविधा

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच लगाए हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से टिकट ले सकें. होली के समय टिकटों की भारी डिमांड रहती है, इसलिए रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पहले से आरक्षण कर लें. इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से रेगुलर ट्रेनों में भीड़ कम होगी और लोगों का सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा. मिथिलांचल और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें: पटना हॉस्टल कांड: तीसरी बार जहानाबाद पहुंची सीबीआई, मामा के घर हुई घंटों पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >